अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की धूमधाम से मनाई गई जयंती

शाहपुरा स्थित ऋषभदेव उद्यान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भोपाल, जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान की  जयंती  गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई । राजधानी के शाहपुरा स्थित जैन मंदिर और ऋषभ उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन ने बताया कि आज भगवान ऋषभदेव जी की जयंती है हम इसे धूमधाम से मना रहे हैं । सबसे पहले शाहपुर जैन मंदिर से ऋषभदेव उद्यान तक रथ यात्रा निकाली गई । इसके बाद ऋषभदेव उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।  उन्होंने ऋषभदेव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान ऋषभदेव का जन्म तीसरे काल के अंत में जब भोग भूमि की व्यवस्था नष्ट हो चुकी थी और कर्म भूमि की रचना प्रारम्भ हो रही थी तब अयोध्या के अंतिम मनु कुलकर श्री नाभिराज जी के घर उनकी पत्नी मरुदेवी से चैत्र शुक्ल नवमी के दिन अयोध्या में जन्म हुआ था । कल्पवृक्षों के नष्ट हो जाने के बाद बिना बोए धान से लोगों की आजीविका होती थी, परंतु कालचक्र से जब धान ही नष्ट हो गया,तब लोग भूख से पीड़ित होकर सभी राजा नाभिराज के पास पहुंचकर त्राहि त्राहि करने लगे। राजा नाभिराज प्रजा को अपने पुत्र ऋषभदेव जी के पास ले गए, लोगों ने अपनी करुण व्यथा उनके सामने प्रकट की , प्रजाजनों की व्यथा देखकर भगवान ऋषभदेव द्रवीभूत हो उठे और उन्होंने अवधी ज्ञान से विदेह क्षेत्र की व्यवस्था का स्मरण कर इस भारत क्षेत्र में वही व्यवस्था चालू करने का निश्चय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button