खबरमध्य प्रदेश

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में आज मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सप्ताह के अंतर्गत दो दिवसीय ‘विज्ञान शक्ति 2026’ का आयोजन हुआ।

समारोह का विषय “विज्ञान में महिलाएँ : विकसित भारत की उत्प्रेरक” था। इस दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों के लिए कई नवाचारी एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । इन गतिविधियों में जार्गन-स्लेयर कैरिकेचर, ल्यूमेरिक्स चैलेंज तथा डबल-ब्लाइंड एथिक्स कोर्टरूम (वाद-विवाद) मिथ-बस्टर डेमो, कौन बनेगा विज्ञान शक्ति? प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंत में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, पतंजलि शोध संस्थान के निदेशक और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजेश सक्सेना थे, जबकि समापन सत्र में उत्कृष्ठ उच्च शिक्षा संस्थान के जैव रसायन विभाग के प्राध्यापक प्रो.अजय कुमार भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इंटर्नशिप विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं गणित शिक्षण के टीएलएम का प्रदर्शन हुआ । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button