खबरमध्य प्रदेश

चैत्र छठ पूजा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर सरस्वती मंदिर छठ घाट पर भव्य आयोजन

भोपाल, 24 मार्च 2026. लोक आस्था के महापर्व चैत्र छठ पूजा का आयोजन 24 मार्च (मंगलवार) को सायंकाल सरस्वती मंदिर छठ घाट, बरखेड़ा में भव्य रूप से छठ मैया का उपासना हुआ। इस अवसर पर निर्मित कुंडों में छठव्रती श्रद्धालुओं ने स्वच्छ एवं पवित्र प्रकृति प्रदत्त वस्तुओ एवं ठेकुआ लडुआ इत्यादि पकवानों से जल में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
छठी मईया के मधुरिम गीतों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छठ मैया की पूजा-अर्चना करते हुए सूर्य भगवान एवं षष्ठी माता की विधिवत आराधना की। सरस्वती मंदिर प्रांगण में स्थित सूर्य भगवान के मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर भोजपुरी, मगही एवं मैथिली भाषी महिलाओं द्वारा पारंपरिक छठ गीत “पहले पहल छठी मैया व्रत कैलू तोहार” प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। छठ पर्व के पावन अवसर पर बिहार सांस्कृतिक परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक सतेन्द्र कुमार, सूर्य कुमार सिंह, संजय साह, सुरुचि कुमार, रामनंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह, कमलेश सिंह, कृष्णा राम, संजीव कुमार,अवधेश कुमार, मनोज सिंह, मनोज पाठक, सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 25 मार्च को प्रातः 6:00 बजे उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर छठ व्रत का पारण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button