अध्यात्ममध्य प्रदेश

शतचंडी महायज्ञ में हुआ कुँमकुँम से सहस्त्रार्चन


श्री उदासीन आश्रम मंदिर मरघटिया महावीर,मे,शतचण्डी,महायज्ञ, मे, मां भगवती कात्यायनी माता जी का कुँमकुँम के द्वारा सहस्त्रार्चन, दुर्गा सहस्रनामावली से संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य,के, आचार्यत्व,मे, वैदिक विधि विधान,से, शतचण्डी, महायज्ञ में मां भगवती का पूजन अर्चन एवं आवाहित देवताओं का, समुचित पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ जप,व, कन्या पूजन बटुक पूजन,के,साथ, मां भगवती को मधु शहद का भोग अर्पण किया गया,तथा, संगीतमय मां भगवती का भजन व आरती पुष्पांजलि आदि संपन्न हुआ, इस पुनीत महायज्ञ में दुर्गापाठी आचार्य पंडित, नारायण प्रसाद जी शास्त्री पंडित राधेश्याम शास्त्री गीतपाठी, पंडित उमाशंकर शास्त्री,भागवताचार्य
पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री वैदिक पंडित सर्वेश कुमार शुक्ला पंडित पवन कुमार पारे, पंडित मनीष शास्त्री एवं पंडित मनीष पारे, द्वारा पाठ किया जा रहा है ,एवं, पंडित नवल किशोर मिश्रा संत देवदास उदासीन संत आकाश दास उदासीन यज्ञ व्यवस्था में संलग्न है, यज्ञ आयोजक श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के द्वारा परम धार्मिक आयोजन विश्व कल्याण की मंगल कामना एवं राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा गौ रक्षा सनातन संस्कृति का संरक्षण संवर्धन,व, प्राणीमात्र ही नहीं चराचर के कल्याण की, मंगल कामना से मां भगवती की उपासना आराधना का दिव्य धार्मिक सत्कर्म संपादित कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button