खबरमध्य प्रदेश

नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एमपी ट्रांसको के जूनियर इंजीनियर्स को दिया जा रहा है एडवांस प्रशिक्षण

भोपाल । एमपी ट्रांसको के नवागत जूनियर इंजीनियर्स को उन्नत तकनीकी दक्षता प्रदान करने हेतु भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन संचालित नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (उत्तरी क्षेत्र), बदरपुर (नई दिल्ली) में 12 सप्ताह का गहन इंडक्शन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 23 फरवरी से प्रारंभ हुआ है। इस प्रशिक्षण में 7 महिला इंजीनियर सहित कुल 60 जूनियर इंजीनियर्स शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान सबस्टेशन एवं ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस, प्रबंधन, अकाउंटिंग तथा विभिन्न तकनीकी विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता श्री राजीव अग्रवाल ने संस्थान का दौरा कर प्रशिक्षण गतिविधियों एवं प्रशिक्षुओं की प्रतिक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उच्च मानकों एवं अनुशासन के साथ संचालित हो रहा है।

राष्ट्रीय ग्रिड की कार्यप्रणाली से भी कराया परिचय-

प्रशिक्षण के अंतर्गत इंजीनियर्स को राष्ट्रीय ग्रिड की कार्यप्रणाली, एडवांस टेक्नोलॉजी, ट्रांसमिशन नेटवर्क के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस, सुरक्षा मानकों, आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यप्रणाली तथा मेंटेनेंस स्टाफ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। यह प्रशिक्षण आंतरिक मूल्यांकन का हिस्सा होगा, जिसके आधार पर वरीयता निर्धारित की जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत संस्थान द्वारा परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button