अध्यात्ममध्य प्रदेश

महानगर मेला उत्सव समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन मेले में विशेष ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के द्वादश ज्योर्तिलिंग मेला महोत्सव का हुआ उद्घाटन

भोपाल । ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अविनाशी रुद्र गीता ज्ञान यज्ञ का 90वाँ स्थापना वर्ष “ नवदशकोत्सव ” के रूप में भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत एवं विश्वभर में व्यापक कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक शिव संदेश पहुँचाकर परमात्मा शिव की प्रत्यक्षता का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य को संपन्न करने के उद्देश्य से टी टी नगर दशहरा मैदान भोपाल में महानगर मेला समिति द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का 19 मार्च से 18 अप्रैल तक एक मास का द्वादश ज्योर्तिलिंग मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वादश ज्योर्तिलिंग मेला का आकर्षण का केन्द्र :

द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर की स्थापना
आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी
45 फीट ऊंचे शिवलिंग
चैतन्य 9 देवियों की झांकी
मेडिटेशन प्वाइंट
सेल्फी प्वाइंट

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से महानगर मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता समिति अध्यक्ष, पूर्व गृह मंत्री (म.प्र. शासन), श्री कैलाश मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष, नगर निगम, भोपाल, श्री अवधेश प्रताप सिंह मानव अधिकार आयोग, अध्यक्ष , ब्रह्माकुमारीज भोपाल जोन की निर्देशिका बीके निर्मला दीदी, बीके नीतू दीदी, बीके डॉ रीना दीदी, बीके प्रीती दीदी, वैभव सिंह सिसोदिया मेला समिति सह-संयोजक एवं सैकड़ो की संख्या में भोपाल नगर वासी उपस्थित थे। संस्थान के द्वारा उपस्थित अतिथियों को ईश्वरीय सौगात और प्रभु प्रसाद दिया गया। ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय परिवार की दीदियों ने सभी भोपाल वासियों से आह्वान किया है कि आप समय निकालकर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर और बड़े शिव भोलेनाथ भगवान से आशीर्वाद लेकर जन्म जन्म का भाग्य बनाकर अपना कल्याण करें। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बीके डॉ. रावेंद्र भाई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button