खेल

शेन वॉर्न की फैमिली को मिलेंगे 4500000000 रुपये, राजस्थान रॉयल्स के बिकने पर कैसे मालामाल

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले क्रिकेट जगत में एक ऐसी खबर आई है जिसने खेल और बिजनेस के संगम को एक नई ऊंचाई दे दी है। दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न का राजस्थान रॉयल्स में किया गया एक पुराना निवेश आज उनके परिवार के लिए करोड़ों का खजाना साबित हुआ है। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका के एक कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा है। 2008 में महज 67 मिलियन डॉलर में खरीदी गई यह टीम आज दुनिया की सबसे कीमती खेल फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। लेकिन इस डील की सबसे बड़ी चर्चा शेन वार्न के उस मास्टरस्ट्रोक निवेश की है, जो उन्होंने लीग के पहले सीजन में किया था।

शेन वार्न का RR के साथ बड़ा सौदा

2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ, तब शेन वार्न को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान और मेंटर बनाया गया था। वार्न ने तब एक अनोखा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्हें सालाना 657,000 डॉलर की फीस के साथ हर साल खेलने के बदले टीम में 0.75% की हिस्सेदारी (इक्विटी) दी गई थी। वार्न ने चार सीजन तक टीम की कमान संभाली, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी 3% हो गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे टीम को अपने तरीके से चलाने की पूरी आजादी दी गई थी, मैं वहां वन-स्टॉप शॉप था।’

3% हिस्सेदारी की आज की कीमत

2019 में जब टीम की वैल्यूएशन 400 मिलियन डॉलर थी, तब वार्न ने मजाक में कहा था कि 3% हिस्सेदारी काफी अच्छी है। आज उनकी वह भविष्यवाणी सच साबित हुई है। 1.63 बिलियन डॉलर की नई वैल्यूएशन के हिसाब से शेन वार्न के परिवार के पास मौजूद 3% हिस्सेदारी की कीमत अब 450 से 460 करोड़ रुपये के बीच है। यह निवेश न केवल वित्तीय रूप से सफल रहा, बल्कि वार्न की उस दूरदर्शिता का प्रमाण है जिसने मैदान के बाहर भी उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button