जयेंद्र राणा को “इंदौर रत्न अलंकरण’


सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जयेंद्र सिंह राणा को इंदौर की संस्था द ओपन टेलेंट शो एवं कलाकार कल्याण कोष द्वारा इंदौर रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण सरंक्षण पर्यटन के क्षेत्र में ईको टूरिज्म वृक्षारोपण के माध्यम से प्लाटिक फ्री, उर्वरक फ्री खेती करने में जनजागरुकता तथा प्राकृतिक खेती हेतु किसानों को प्रोत्साहन करने के लिए एवं देश भर में अर्ध सैनिक बालों (BSF,CRPF, CISF,SSB, ITBP) आदि के कल्याणार्थ मुद्दो को लेकर भारत के भिविन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल, महामहिम राष्ट्रपति महोदय के संज्ञान में लाया गया है वीरांगना परिवारों की मदद पेंशन सम्बन्धी मुद्दों को हल करने में लगातार प्रयासों की बदौलत प्रदान किया गया। इंदौर में शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि प योगेंद्र महंत जी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश सरकार, समाज की जानेमाने प्रबुद्ध वर्ग प्रमुख जन उपस्थित रहे,जीतेन्द्र शिवहरे जी,SPG कमांडो विष्णु कुशवाहा जी, दुष्यन्त राणा, पी एस राणा, आदि उपस्थित महापुरुषों ने जयेंद्र राणा को बधाई दी। आयोजकों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी। जयेंद्र सिंह राणा ने अपने विचारों में कहा कि, पर्यावरण सरंक्षण वृक्षारोपण ईको टूरिज्म अर्ध सैनिक बालों के कल्याणार्थ मुद्दो पर लागतार सक्रिय रहकर समाज को नई दिशा देते रहेंगे।



