मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम में गैस टंकी संकट गहराया, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

नर्मदापुरम। जिले में बढ़ती गैस टंकी की समस्या को लेकर आज एडवोकेट राजू उईके, जिलाध्यक्ष , रविन्द्र भलावी जिला उपा अध्यक्ष, सुनील परते तहसील अध्यक्ष, जिला महामंत्री, रमेश मर्सकोले, जिला सचिव राजकुमार इवने, सतीश अहाके, मीडिया प्रभारी अर्जुन टेकाम, ब्लॉक सचिव महामंत्री अर्जुन धुर्वे, जिला मुख्य कार्यालय अध्यक्ष हरि ओम उईके नर्मदापुरम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में गैस टंकियों की कमी से उत्पन्न गंभीर स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गैस टंकी की लगातार कमी के चलते नर्मदापुरम एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले छात्र, कर्मचारी और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की अनुपलब्धता के कारण दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गैस टंकी की निर्धारित कीमत लगभग 900 रुपये है, लेकिन काला बाज़ारी के चलते वही टंकी अवैध रूप से 3500 से 4000 रुपये तक बेची जा रही है, जिससे निम्न वर्ग एवं छात्र वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम महोदय ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तत्काल 15 से 20 गैस टंकियां निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन सतर्क रहेगा। एसडीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि छात्रों एवं आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा गैस आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
विनोद अहके, प्रियंका कोरचे, रेखा उईके, महेंद्र धुर्वे, संतोष, सुनील परते, शंकर उईके, पवन उईके, अमृता सलाम, निक्की धुर्वे, नवीन मीना, विकास यादव, सोनू धुर्वे, विनिता धुर्वे, दिवांश काले, दिनेश उईके, फैजान उल हक, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कल्लू अहके, करण अहके, शिवम उईके, राकेश उईके, दीपक उईके, लोकेश उईके, हेमंत उईके, सुरेश उईके, गोविंद उईके, मोहित उईके, आकाश उईके, रोहित उईके, दिलीप उईके, जितेंद्र उईके, मुकेश उईके, रमेश उईके, राहुल उईके, अर्जुन उईके, पंकज उईके, संतोष उईके, इंद्र उईके, मनोज उईके आदि। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button