विदेश

इजरायल की खुली धमकी, ‘ईरान के लोगों, जान बचानी हो तो अगले 12 घंटे ट्रेन में मत बैठना

ईरान के लिए आज यानी मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बहुत अहम होने वाला है. एक तरफ तो आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समझौते के लिए दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो रहा है तो दूसरी तरफ इजरायल ने साफ कर दिया है कि वो अगले 12 घंटों तक ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमला करने जा रहा है. इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को ट्रेनों का उपयोग न करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा करने से “आपकी जान को खतरा है”.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना के फारसी चैनल ने “ईरान देश में यूजर्स और ट्रेन यात्रियों के लिए तत्काल चेतावनी” नाम से एक पोस्ट डाला है. इसमें लिखा है, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा की खातिर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात के 9 बजे ईरान समय तक, आप पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग करने और यात्रा करने से बचें. ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डालती है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button