गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा मे कल नारी कौशल विकास एवं श्रद्धा संवर्धन के प्रशिक्षण सत्र का कल समापन



अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे संचालित नारी जागरण अभियान के अंतर्गत गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा भेल भोपाल में दिनांक 4 अप्रैल से नारी कौशल विकास एवं प्रभावी कर्मकांड का प्रशिक्षण गायत्री परिवार के जोनल प्रशिक्षक श्री रमेश अभिलाषी द्वारा दिया जारहा है. इस प्रशिक्षण सत्र मे लगभग 50/-बहिनें भाग लेकर यज्ञ एवं विविध संस्कारों को सम्पन्न कराने के लिए यज्ञ आचार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं.इतना ही नहीं कल दिनांक 08 अप्रेल को सभी प्रशिक्षु बहिनें स्वयं वैदिक विधान के साथ यज्ञोपवीत धारण कर “वयं राष्ट्रै जाग्रयाम पुरोहिता: :”के रूप मे समाज मे सतप्रवृतियों के विस्तार और घर परिवारों को श्रेष्ठ संस्कार देने हेतु युग पुरोहित का अपना दायित्व पूर्ण करेगीं. गायत्री प्रज्ञापीठ के व्यवस्थापक एन.पी.बालदया ने सभी कार्यकर्ता और समाज के जागरूक नागरिकों से इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है.

