देशबिज़नेस

तनिष्क ने अपने नए कलेक्शन ‘ह्यूज़’ (Hues) में आधुनिक भारतीय महिला के लिए प्राकृतिक जेमस्टोन आभूषणों को दी एक नई पहचान

डिज़ाइन के अनुरूप रंगों की कलात्मक दास्तां, आधुनिक भारतीय महिला के लिए तनिष्क ने 100% प्राकृतिक रंगीन जेमस्टोन्स से तराशा अपना अनोखा अंदाज़

इंदौर, 7 अप्रैल, 2026: भारत का अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड और टाटा परिवार का एक हिस्सा, तनिष्क ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लेकर आया है, प्राकृतिक रंगीन जेमस्टोन्स का जादू – अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज़’! भारतीय ग्राहकों की जेमस्टोन्स के प्रति लगातार बढ़ती रूचि को देखते हुए, प्रस्तुत किया गया, 100% प्राकृतिक जेमस्टोन्स से सजा यह कलेक्शन शुद्धता और बेहतरीन डिज़ाइन के प्रति तनिष्क की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज की आधुनिक महिलाएँ अपनी एक अलग और खास पहचान चाहती हैं, और तनिष्क का यह अंदाज़ उनकी इसी पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चाहे ऑफिस का डेली लुक हो या किसी खास फंक्शन की रौनक, ये जेमस्टोन्स आपके हर पल को खास बना देंगे।

यह कलेक्शन भारतीय गर्मी के मौसम के रंगों और उसके खुलेपन से प्रेरित है। इन रंगों और एहसास को आधुनिक और कलात्मक डिज़ाइनों में ढाला गया है। हर आभूषण के केंद्र में एक जेमस्टोन है। जेमस्टोन्स की प्राकृतिक चमक और गहराई को निखारने के लिए उसके आस-पास की बनावट और शेप को बहुत बारीकी से तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में आपको जेमस्टोन्स की कई तरह की कट्स का जादू देखने को मिलता है — चाहे वो क्लासिक ‘मार्कीज़’ (marquise) हो, बारीकी से तराशा गया ‘ताबीज़’ (tabiz) कट हो या रेशमी एहसास वाले ‘कैबोचोन’ (cabochon) स्टोन्स। हर कट जेमस्टोन्स की एक अलग चमक और उसकी अपनी शख्सियत को उभारता है। रंगों को परतों में सजाने और ‘बंचिंग’ व ‘स्लाइसिंग’ जैसी तकनीकों के इस्तेमाल से इन आभूषणों में एक गहराई और हलचल का एहसास होता है। इसका परिणाम ऐसी ज्वेलरी के रूप में सामने आता है जो न केवल आधुनिक, स्टाइलिश और प्रभावशाली है, बल्कि पहनने वाले के व्यक्तित्व को एक नई पहचान देती है।

अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर, तनिष्क का ‘ह्यूज़’ कलेक्शन सोने को देखने का नज़रिया बदल रहा है। अब सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक खूबसूरत ज़रिया है। इस कलेक्शन में दुनिया के कोने-कोने से बेहतरीन प्राकृतिक जेमस्टोन्स चुनकर लाए गए हैं—जैसे पन्ना (Emerald), एमेथिस्ट (Amethyst), सिट्रीन (Citrine), टूमलाइन (Tourmaline) और टैन्ज़ानाइट (Tanzanite)। हर स्टोन 100% प्राकृतिक है, जिसे अपनी चमक, शुद्धता और खास रंग के लिए कड़े मानकों पर परखा गया है। खूबसूरती के साथ-साथ तनिष्क आपको देता है पूरा भरोसा—पारदर्शी कीमत, लाइफटाइम मेंटेनेंस और 100% एक्सचेंज वैल्यू के साथ। यह कलेक्शन न केवल खूबसूरत है, बल्कि भारत में असली जेमस्टोन्स के आभूषणों के प्रति एक नया भरोसा पैदा करता है।

इस कैम्पेन की धड़कन तृप्ति डिमरी ‘ह्यूज़’ के अंदाज़ को बखूबी पर्दे पर उतार रही हैं। यह कैम्पेन हमें बताता है कि, रंग खुद को अभिव्यक्त करने का एक ज़रिया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आभूषण एक महिला के मूड, उसकी अपनी पहचान और उसके बदलते स्टाइल का हिस्सा बन जाते हैं। कैम्पेन के मुख्य चेहरे के रूप में तृप्ति डिमरी ‘Hues’ की असली पहचान बनी हैं—बेहद शालीन और आधुनिक, जहाँ उनकी अपनी एक अलग पहचान और सदाबहार खूबसूरती साफ़ झलकती है। शानदार तस्वीरों के ज़रिए इसमें हम देखते हैं, रंगों, डिज़ाइन और भावनाओं का अनोखा तालमेल। ‘ह्यूज़’ आज की बदलती भारतीय महिला का रूप है — जो अपनी जड़ों से जुड़ी है, आत्मविश्वास से चमक रही है और अपनी बात बेबाकी से कहना जानती है।

लॉन्च के अवसर पर, टाइटन कंपनी लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, सुश्री पेल्की त्शेरिंग ने कहा: “हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि, हमें आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए प्राकृतिक जेमस्टोन्स के अनुभव को एक नया रूप दिया है। आज के दौर में ज्वेलरी सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि खुद को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त ज़रिया है। ऐसे में, अपनी चमक और अनूठे अंदाज़ के साथ ये जेमस्टोन्स महिलाओं को अपनी पसंद का दायरा बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। पारंपरिक और आधुनिक सोच के साथ तैयार किया गया हमारा यह पहला कलेक्शन, भारत में दिखने वाले गर्मियों के खिले हुए रंगों और उसके बहते अहसास को समेटे हुए है। यह कलेक्शन रंगों को बोल्ड और शानदार अंदाज़ में पेश करता है—बिल्कुल वैसे ही जैसे आज की महिला आभूषण पहनना पसंद करती है: सहजता के साथ और अपनी शर्तों पर। तृप्ति अपनी आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ इस सोच को जीवंत करती हैं, जो बिल्कुल हमारी उन ग्राहकों की तरह है जिनके लिए हम डिज़ाइन करते हैं।”

तनिष्क की हेड ऑफ डिज़ाइन, सुश्री गरिमा माहेश्वरी ने कहा: “ ‘ह्यूज़’ के साथ, हमने हाल के वर्षों में भारत में प्राकृतिक जेमस्टोन्स के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी डिज़ाइन प्रयोगों में से एक को अंजाम दिया है। यह रेंज भारतीय गर्मियों की खूबसूरती—हरे-भरे नज़ारों और लुभावने रंगों—से प्रेरित है, जिसे हमने कलात्मक आकृतियों और आधुनिक डिज़ाइनों में ढाला है। इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहाँ जेमस्टोन्स सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि पूरे डिज़ाइन की शुरूआत है। इसके लिए हमने जेमस्टोन्स की कटिंग और उनके तालमेल पर बहुत बारीकी से काम किया है, ताकि हर आभूषण में रंग, प्रपोर्शन और संतुलन एकदम सटीक हो। नतीजतन एक ऐसा कलेक्शन बना है, जो न केवल आधुनिक और प्रभावशाली है, बल्कि भारतीय डिज़ाइन के प्रति एक नया और प्रभावशाली नज़रिया पेश करता है।”

तनिष्क के साथ जुड़ने पर खुशी जताते हुए तृप्ति डिमरी ने कहा: “तनिष्क के इस कलेक्शन और इसके कैम्पेन की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है अलग-अलग रंगों के ज़रिए अपने व्यक्तित्व को दिखाने का सहज अंदाज़। यह फिल्म उस सरल और स्वाभाविक भावना को दर्शाती है, जहाँ आप अपने मूड के हिसाब से कुछ चुनते हैं और कैसे वह एक चुनाव आपके आस-पास की हर चीज़ को बदल देता है। तनिष्क के ‘ह्यूज़’ के साथ, यह किसी खास मौके के बारे में कम और इस बारे में ज़्यादा है कि आप उस पल में खुद को कैसे महसूस करते हैं—एक ऐसा तरीका जो बेहद आसान और पूरी तरह से आपका अपना है।”

इस कलेक्शन की कीमतें ₹30,000* से शुरू होती हैं। हर मौके और हर दिन पहनने के लिए एकदम सही है। अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर, तनिष्क लाया है आपके लिए खास फेस्टिव ऑफर्स—सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस और डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट*। साथ ही, सोने के आभूषणों की खरीदारी पर पाएं प्रति ग्राम ₹201 की सीधी छूट*। इतना ही नहीं, आप तनिष्क के ‘फेस्टिवल ऑफ एक्सचेंज’ का लाभ भी उठा सकते हैं। अपने पुराने सोने को बदल कर नई, स्टाइलिश और यादगार तनिष्क आभूषण लेने का सबसे सही समय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button