मध्य प्रदेश

मेहनत को मिला सम्मान: डॉ. दीपमाला रावत को फिर मिली अहम जिम्मेदारी

राज्यपाल के संरक्षण में जनजातीय वर्ग के लिए करेंगी कार्य, लोक भवन के जनजातीय प्रकोष्ठ में बढ़ा कार्यकाल

  • राज्यपाल मध्यप्रदेश के संरक्षण में लोक भवन स्थित जनजातीय प्रकोष्ठ में कार्यरत डॉ. दीपमाला रावत के विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यकाल में वृद्धि की गई है। इस निर्णय को उनकी मेहनत, प्रशासनिक दक्षता और जनजातीय समाज के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। डॉ. रावत पिछले कुछ वर्षों से जनजातीय प्रकोष्ठ में विषय विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जनजातीय समाज की समस्याओं और सुझावों को शासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके कार्यों की गुणवत्ता और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को देखते हुए ही उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोक भवन में रहते हुए नीतिगत विषयों पर गहन अध्ययन और जमीनी अनुभव के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें प्राथमिकता के साथ स्वीकार किया गया। जनजातीय समाज के मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ और कार्यशैली के कारण वे प्रशासन और समाज के बीच एक प्रभावी कड़ी के रूप में उभरी हैं। उनके नेतृत्व में जनजातीय वर्ग से जुड़े विषयों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. दीपमाला रावत के कार्यकाल में वृद्धि से भविष्य में जनजातीय समाज के कल्याण से जुड़े प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button