ड्राइवरों को बीमा, सुरक्षा और चिकित्सा की सुविधा दी जाए- अज्जू भैया
ऑल इंडिया ड्राइवर महासंघ ने ड्राइवरों के लिए आयोग का गठन करने की मांग की


भोपाल, देश के विभिन्न राज्यों से आए ड्राइवरों ने भोपाल के अंबेडकर ग्राउंड में प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया ड्राइवर महासंघ नेशनल कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अज्जू भैया के नेतृत्व में ऑल इंडिया ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारी ने अपनी बातें रखी और सरकारों से 14 सूत्रीय मांगे पूरी करने का आह्वान किया। ऑल इंडिया ड्राइवर महासंघ नेशनल कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज्जू भैया ने कहा कि आज 18 राज्यों में हमारा संगठन सक्रिय है। कोरोना के दौरान इस संगठन को तैयार करने का विचार हमारे मन में आया , हम सरकारों से मांग करते हैं कि
ड्राइवर की समस्याओं को दूर किया जाए।
हमारी प्रमुख मांगों में जनसाधारण द्वारा
ड्राइवर के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार जैसी घटनाओं के लिए कानून बनाया जाए। गाड़ियों के लिए पार्किंग एवं ड्राइवरों के लिए विश्राम गृह एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए । ड्राइवरों को 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना शुरू की जानी चाहिए । दुर्घटना के समय ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लख रुपए बीमा राशि निश्चित की जाए, दुर्घटना के समय 10 लाख एवं इलाज के लिए 5 लाख निश्चित किया जाए। सही ड्राइवर के पास आवास नहीं है इसलिए आवास योजना के तहत ₹500000 प्रदान किया जाए । ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्चतम शिक्षा की व्यवस्था की जाए। ड्राइवरों को राजमार्ग पर प्रशासन द्वारा प्रमाणित किया जाए। लाइसेंस के लिए सरकार द्वारा जो ₹15000 रखे हैं उसे काम किया जाए , सरकारी व्यवस्था से ड्राइवर भी लाभान्वित हो सकें। 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस की घोषणा की जाए इसके अलावा ड्राइवर आयोग तथा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाए । भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 2 को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाए । ड्राइवर सुरक्षा कानून का निर्माण किया जाए, किसी भी नागरिकों द्वारा ड्राइवर के साथ मारपीट की अवधि व्यवहार करने की स्थिति कानून बनाया जाए।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सुनील कुमार साहू, मनजीत सिंह डाबी, उमेश , दौलत सिंह परिहार, दानू सिंह तोमर राघवेंद्र प्रसाद मिश्रा, गणेश राम प्रजापति सहित काफी संख्या में ड्राइवर मौजूद थे।



