मनोरंजन

अश्लील गाने पर विवाद के बीच आया नोरा फतेही का नया गाना

नई दिल्ली: नोरा फतेही अभी केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद से बाहर नहीं निकल पाई हैं कि इस बीच उनका नया गाना सोशल मीडिया पर आ गया है. बैडीज नाम से आए इस गाने को नोरा ने 7 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. गाना के बीट्स काफी अच्छे हैं. वहीं म्यूजिक वीडियो की बात करें तो नोरा फतेही ने एक बार फिर अपने डांस से आग लगा दी. लुक की बात करें तो पर्पर कलर के एक शाइनी स्टालिश टॉप के सात ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं. वहीं मेकअप फुल इंडियन स्टाइल का है. क्योंकि माथे पर बिंदी भी साफ नजर आ रही है. केवल नोरा ही नहीं उनके साथ बैग्राउंड में डांस कर रहीं सभी लड़कियों का भी लुक मॉडर्न टाइप का था और मेकअप इंडियन स्टाइल का वहीं कुछ ने नथ भी पहनी हुई थी.

म्यूजिक वीडियो में सभी मुंबई की एक सड़क पर पब्लिक प्लेस में दोनों तरफ लगी ऑटो रिक्शा की लाइन के बीच डांस करती नजर आ रही हैं. म्यूजिक वीडियो में आम जनता के एक्सप्रेशन भी लिए गए हैं जो कि सड़क पर डांस देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं. वही कुछ लोग तो इस पर हंसते भी दिख रहे हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है. इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे अगला एंथम भी बता रहे हैं.

केडी: द डेविल के गाने पर अभी थमा नहीं विवाद

‘सरके चुनर तेरी’ विवाद में सफाई के बाद भी नोरा फतेही की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं. दरअसल नोरा 6 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में पेश नहीं हुईं, जिस पर आयोग ने नाराज होकर उन्हें आखिरी मौका दिया. अब नोरा को 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना ही होगा.  6 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में सरके चुनरिया तेरी के लिरिसिस्ट रकीब आलम, फिल्म केडीःद डेविल के डायरेक्टर प्रेम और केवीएन प्रोडक्शन के रीप्रेसेंटेटिव गौतम के.एम और सुप्रिथ पेश हुए थे. इस सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की थी.सुनवाई में विजया रहाटकर ने कहा कि गाने के बोल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता. सुनवाई के दौरान मौजूद सभी ने ये स्वीकार किया कि गाना आपत्तिजनक था जिसका नाकारात्मक प्रभाव पड़ा और सभी ने इसके लिए लिखित माफी भी दी. इसके अलावा सभी ने तीन महीनों तक महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने और महिला आयोग को इसकी रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है. आयोग ने संजय दत्त को भी समन भेजकर 8 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button