मध्य प्रदेश

वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन में माध्यमिक शिक्षा मंडल के समान पेंशन योजना लागू की जाये

वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई शकील अकबर एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि पूरे देश मे सम्मान जनक पेंशन की मांग चल रही है लेकिन पूरे भारत मे वेयर हाऊसिंग एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन एक ऐसी संस्था है जहां पर किसी भी प्रकार की पेंशन योजना लागू नही वजह से सेवानिवृत कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सेवानिवृत कर्मचारियों का कहना है कि जब तक कर्मचारी नौकरी पर रहते हैं तबतक सम्मानजनक जीवन जीते हैं सेवानिवृत के पश्चात कर्मचरियों को काला पानी की सजा के समान जीवन जीना पड़ता है इसलिए सम्मानजनक जीवन यापन के लिए पेंशन बहुत जरूरी है. अत वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा शकील अकबर ने प्रबंध संचालक  को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मानजनक जीवन यापन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के समान पेंशन योजना लागू की जाये ताकि वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानजनक जीवन जी सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button