मध्य प्रदेश

समस्त निगम मंडल सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के समान मेडिक्लेम सुविधा लागू की जाये

सेवा निवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सालाना 10 लाख तक का इलाज कराने की मेडीक्लेम सुविधा लागू करने का स्वागत करते हुए बताया कि निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों को नाम मात्र कि पेंशन मिलती है निगम मंडलों मे सेवानिवृत कर्मचारियीं के लिए मेडि क्लेम सुविधा लागू नही होने की वजह से निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों की बिना इलाज के मृत्यु हो रही है क्योंकि सेवानिवृत कर्मचरियों को इतनी कम पेंशन मिलती है की उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नही होते हैं परिणाम स्वरूप उनकी बिना इलाज के मौत हो जाती है. अत: फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं प्राधिकारणों के प्रबंध संचालक महोदय से विनम्र अनुरोध किया है कि वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के सेवानिवृत कर्मचारियों के समान समस्त निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं प्राधिकारणों के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए मेडि क्लेम सुविधा लागू की जाये ताकि सेवानिवृत कर्मचारियों बिना इलाज मृत्यु न हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button