भोपाल में राज्य स्तरीय फुटसल टीम के लिए ट्रायल्स, गर्ल्स टीम भी पहली बार शामिल


भोपाल। हजरत निजामुद्दीन फुटबॉल क्लब द्वारा आगामी राज्य स्तरीय फुटसल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खास बात यह है कि क्लब की गर्ल्स टीम भी पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।
क्लब पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट फुटसल लीग में चैंपियन रह चुका है और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस बार लड़कियों को भी राष्ट्रीय मंच पर अवसर देने की पहल की गई है।
ट्रायल्स 11 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे से 9 बजे तक मानसरोवर स्कूल टर्फ, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित होंगे। इच्छुक खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। क्लब के हेड कोच फैसल हुसैन ने बताया कि मध्य प्रदेश मे प्रतिभा की कमी नही है और चयनित खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
फैसल हुसैन – 9893799143
प्रफुल लिखितर – 6264195773
मोहम्मद शाहिद – 94244 91787
कंचन पटेल – 9981433315

