छत्तीसगढ़

रायपुर : दिव्यांग शशि बंजारे बनीं स्वरोजगार की मिसाल

रायपुर, 8 अप्रैल 2026. राजनांदगांव जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके। इसी पहल के अंतर्गत बख्शी वार्ड क्रमांक 4, नया ढाबा निवासी दिव्यांग  शशि बंजारे को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

शशि बंजारे ने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक जांच कर ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण राशि से  बंजारे ने सिलाई मशीन खरीदी और ‘श्रृष्टि लेडिस टेलर एवं सिलाई सेंटर’ के नाम से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। आज वे आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपनी आजीविका चला रही हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button