खेल

समझदारी से खेलते तो जीत पक्की थी, अक्षर पटेल ने कहा कि दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला,1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए। दिल्ली की टीम को आखिरी दो गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन उसे हार झेलनी पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला। उन्होंने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जिस तरह से हम खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा, बहुत ही बढ़िया क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि इस तरह के करीबी मुकाबले में, आप किसी भी चीज पर उंगली उठा सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला।

समझदारी से खेल सकते थे बल्लेबाज

अक्षर पटेल का मानना है कि टीम के बल्लेबाज समझदारी से खेलते तो पहले ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करते समय हम और ज्यादा समझदारी से खेल सकते थे। जिस अहम समय पर विकेट गिरे, मुझे लगता है कि अगर ऐसा न हुआ होता तो हम टागरेट का पीछा और पहले ही पूरा कर सकते थे।

केएल राहुल की पारी की सराहना की

केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। उनकी बैटिंग पर अक्षर ने कहा- राहुल ने बहुत अच्छी पारी खेली। जैसा कि आप जानते हैं, जिस तरह से पावरप्ले चल रहा था, उसके बाद भी उन्होंने उस गति को बनाए रखा। जब विकेट गिर रहे थे, तब भी उन्होंने एक छोर से उस गति को बनाए रखा। उन्होंने रन-रेट को नीचे नहीं गिरने दिया। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बल्लेबाजी थी। मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम अगले मैच में इसे पूरा करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button