खबरमध्य प्रदेश

दांगी क्षत्रिय समाज के विवाह योग्य युवक -युवतियों ने जीवनसाथी को लेकर दिया परिचय

परिचय सम्मेलन से धन और समय दोनों की बचत होती है -ठाकुर नारायण सिंह


भोपाल। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय समाज का युवक -युवती परिचय सम्मेलन रविवार को राजधानी स्थित मानस भवन में किया गया। दांगी क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा यह कार्यक्रम लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया गया।  दांगी क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नारायण सिंह ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन लगातार 5वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में 300 विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा आए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कई रिश्ते तय होते हैं। आज इस सच्चे सम्मेलन में निशुल्क वैवाहिक पत्रिका वितरित की गई ।निर्धन परिवार के बच्चों के लिए बायोडाटा को लेकर भी कोई शुल्क नहीं है।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र सहित पूरे भारत से युवक – युवतियां और उनके परिजन आए हैं। नारायण सिंह ने कहा कि परिचय सम्मेलन करने से धन के साथ ही समय की भी बचत होती है क्योंकि रिश्ते तलाशने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता। समिति के संस्थापक हेम सिंह दादी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button