खबरमध्य प्रदेश
बायोडाटा कलेक्शन से रिश्ता ढूंढने में होती है आसानी-जे डी ठाकुर
दांगी क्षत्रिय समाज का पांचवा युवक- युवती परिचय सम्मेलन आयोजित


अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन रविवार को राजधानी स्थित मानस भवन में आयोजित किया गया। परिचय सम्मेलन में लगभग 300 युवक -युवतियों ने जीवनसाथी को लेकर पसंद बताई। कार्यक्रम में शामिल हुए दांगी क्षत्रिय समाज के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जेडी ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के कई जिलों के युवक -युवतियां और उनके परिजन आए हैं। जेडी ठाकुर ने कहा कि परिचय सम्मेलन से डाटा कलेक्शन होता है और रिश्ता ढूंढना आसान हो जाता है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास और समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।



