बुखार आने पर ही आयुष्मान से निकाली बड़ी रकम
महिला मरीज ने आदर्श अस्पताल एवं लेजर सर्जरी सेंटर शाहजहानाबाद पर लगाया आरोप


भोपाल। बुखार पीड़ित महिला मरीज ने अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से धांधली कर मनमानी राशि निकालने का आरोप लगाया है। यासमीन रहमान चार दिन पहले बुखार आने पर शाहजहानाबाद स्थित आदर्श अस्पताल में भर्ती हुई थीं। मरीज के मुताबिक आयुष्मान कार्ड से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह जब शाम को 8 बजे भर्ती हुईं अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे , वह रात भर तेज बुखार से तड़पती रहीं। उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया और सही से उपचार नहीं किया गया साथ ही बिना पूरा उपचार किए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया कोई बिल
महिला ने अस्पताल प्रशासन से उपचार में लगे हुए पैसे और बिल की मांग की तो अस्पताल प्रशासन ने बिल देने या आयुष्मान से कितनी रकम निकाली गई यह जानकारी प्रदान करने से मना कर दिया।
डायरेक्टर डॉ लोया बोले,नियमानुसार काम किया, जहां शिकायत करनी है कर दीजिए
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. भी एम लोया ने कहा कि मैंने नियमानुसार काम किया है जहां शिकायत करनी है कर दीजिए। महिला को किए गए उपचार पर लगे खर्च का बिल मांगने पर डाक्टर लोया ने कहा कि जहां शिकायत करनी हो कर दीजिए , आयुष्मान में कर दीजिए , बिल नहीं मिलेगा सरकार से मांगिए।



