रत्नों को धारण करने से विपरीत ग्रहों को पक्ष में किया जा सकता है- पं. हरिओम जोशी
रत्नवाला में ज्योतिषी सम्मान समारोह और रत्न कार्यशाला आयोजित


भोपाल। राजधानी के मालवीय नगर स्थित रत्नवाला में रत्न कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए ज्योतिषियों ने मानव जीवन में रत्न की उपयोगिता और इसके प्रभाव पर विचार व्यक्त किए। इंदौर से कार्यक्रम में शामिल होने आए ज्योतिषाचार्य राजगुरु पंडित हरिओम जोशी ने कहा कि रत्नों को धारण करने से बुरे और विपरीत ग्रहों को पक्ष में किया जा सकता है। रत्न का धारण करने से भाग्य परिवर्तन हो सकता है, साथ ही मानसिक और आर्थिक परेशानियों पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी लड़की की शादी नहीं हो रही है तो तर्जनी में ब्रांज पहनने पर विवाह हो सकता है। पंडित हरिओम जोशी ने कहा कि नौ रत्न होते हैं इन्हें राशियों के अनुसार धारण किया जा सकता है। पंडित जोशी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया उन्होंने रत्नवाला के डायरेक्टर प्रतीश सक्सेना का आभार व्यक्त किया ।



