मध्यप्रदेश शिक्षक संघ और लोकशिक्षण संचालनालय के नव ऊर्जावान शिक्षक हितेषी कप्तान के बीच प्रदेश के शिक्षा विभाग की टॉप ट्रेंड ज्वलंत समस्या TET पर बनाइ गई सर्व सहमति


भोपाल.जंहा एक ओर डीपीआई के पूर्व में जारी तुगलकी आदेशो के चलते पूरे मध्यप्रदेश में शिक्षकों के बीच आशंका कुशंका भय अनिष्ट की भावनाएं बलवती हो गई थी जिसके चलते समूचे प्रदेश के शिक्षकों में हाहाकारी आक्रोश व्याप्त था
उसी गतिरोध को तोड़ते हुए शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़े नव नियुक्त आयुक्त द्वारा समाधान के सर्वमान्य बिंदुओं को तयः करने हेतु मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के साथ उनका समन्वय हुआ. शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल उनके अनुरोध पर आज डीपीआई पहुंचा
इस डेलिगेशन का नेतृत्व मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर द्वारा किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता प्रदेश सन्गठन मंत्री श्री हिम्मत सिंह जेन प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनोद पुनी सहित भोपाल सम्भागीय अध्यक्ष विकास चौहान जिला पदाधिकारी जितेंन्द्र चौहान एवम उमेश श्रीवास्तव उपस्तिथ थे. संचालनालय की तरफ से आयुक्त महोदय सहित संचालक केके द्विवेदी अपर संचालक श्रीमती कामना आचार्य उप संचालक धर्मेंद शर्मा उपस्तिथ रहे.संचालनालय की तरफ से प्रदत्त अनेक शिक्षक अहितकारी बिंदुओं को श्री राठौर के द्वारा दिये गए तर्को पर सहमत हो कर हटा दिया गया अब पूरी चर्चा का सार आयुक्त महोदय एवम श्री राठौर के संयूक्त सहमत हो कर अर्ध शासकीय परिचर्चा अनुसार इस प्रकार रहेगा. सामान्य विभागीय चरण बद्ध परीक्षा आयोजित होने से पूर्व परीक्षा की पात्रता रखने वालों को वर्गीकृत किया जाएगा. सर्व tet परीक्षा पर सहमत टीचर्स की परीक्षा आयोजित होगी विभाग द्वारा रेमेडियल क्लासेस विषय विशेषज्ञ टीचर्स द्वारा शिक्षकों को ड्यूटी समय मे उपलब्ध कराई जाएंगी. 10 वी 12 वी के रिजल्ट उत्थान हेतु प्रदान किये जाने वाले मॉड्यूल्स tet परीक्षा देने वाले पात्र टीचर्स को जिनकी संख्या सीमित है जिला वार उपलब्ध कराए जाएंगे
rsk की तरह असफल विद्यार्थियों को दिय्ये जाने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय अवसर प्रदान किये जावेंगे
असफल टीचर्स को समस्त अवसर प्रदान होंगे. up सरकार और sc में लगी उनकी याचिका के फैसले को mp में भी लागू किया जाएगा.


