भगवा पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, महिलाओं को 100% आरक्षण का बड़ा ऐलान


भोपाल। भगवा पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव की उपस्थिति में संपन्न हुआ, इस अवसर पर मंजू गुप्ता को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं ब्रिज त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रायसेन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रचना सिंह, प्रदेश सचिव मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस दौरान पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भगवा पार्टी देश की पहली पार्टी होगी जो महिलाओं को 100% आरक्षण और टिकट देगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है, वहीं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने महिला शक्ति को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उसे मजबूत करने की बात कही, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि वे हर महिला तक पहुंचकर उन्हें सशक्त और नेतृत्व के लिए तैयार करेंगी, कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष संकल्प भी लिया गया।



