खबरमध्य प्रदेश
निगम मंडल के नियमित और आउट सोर्स कर्मचारी एवं श्रमिक 1 मई को मजदूर दिवस मनाएंगे
आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं सर्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि निगम मंडलो सहकारी संस्थाओं सार्वजनिक उपक्रमों के नियमित एवं आउट सोर्स कर्मचारी श्रमिक 1 मई
को 1 बजे पर्यावास भवन भोपाल मे मजदूर दिवस मनाएंगे अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने निगम मंडल बोर्ड परिषदों प्राधिकारणों निजी संस्थाओं के कर्मचारियों से मजदूर दिवस को सफल बनाने की अपील की है.



