खबरदेश

गोरखपुर में क्लब संचालक के ठेकेदार बेटे ने फार्म हाउस में किया सुसाइड

मुंह में पिस्टल सटाकर मारी गोली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में क्लब संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसने मोबाइल पर बात करते समय यह खौफनाक कदम उठाया है और उस समय बंदूक को मुंह में सटाकर ट्रिगर चला दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अमरीश सुबह करीब 10 बजे वह पार्क रोड स्थित घर से कुसम्ही फार्म हाउस पर अपनी फार्च्यूनर से पहुंचे थे. इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर गए, जहां वो मोबाइल से बात कर रहे थे. इस अचानक गोली चलने की आवाज आई. फार्म हाउस के कर्मचारी दौड़कर पहुंचे तो अमरीश खून से लथपथ हालत में गिरे पड़े थे. उनके हाथ में पिस्टल थी और शव पड़ा हुआ था. गोली उनके मुंह में लगी थी. घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. कौष्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील पहुंच गए. पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मौके पर फारेंसिक टीम भी बुलाई गई है. अमरीश टेंट हाउस और ठेकदारी करते थे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इनकी कंपनी एके टेंट हाउस का ही शामियाना लगता है. पार्क रोड पर रहने वाले अमरीश श्रीवास्तव का कुसम्ही में फार्म हाउस है, जहां पर सुबह-सुबह घटना की सूचना मिली. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि आत्महत्या की वजह के बारे में अभी पुलिस पड़ताल कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button