खबरमनोरंजन

अक्षय की बेटी से अश्लील फोटो मांगने वाला हुआ गिरफ्तार

ऑनलाइन फ्रॉड या ऑनलाइन हैरेसमेंट होना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स भी इसके शिकार हो जाते हैं। बीते साल सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा को भी एक अनजान शख्स की ओर से गंदे मैसेज आए थे। अब महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई घटना 
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मुंबई के आर.डी.नेशनल कॉलेज में एक खास साइबर अवेयरनेस सेशन आयोजित किया। इवेंट के दौरान महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय कुमार ने खुद इस घटना के बारे में शेयर किया था।

दरअसल, अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थी, जहां एक अनजान व्यक्ति उससे बहुत विनम्र तरीके से बात कर रहा था। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। वो इसे शुरुआत में नॉर्मल मैसज कर रहा था, जैसे – ‘आप अच्छा खेल रही हैं’ या ‘बहुत बढ़िया खेला’। लेकिन अचानक उसने पर्सनल सवाल पूछने शुरू कर दिए।

नितारा से मांगे अश्लील फोटो 
अक्षय ने बताया कि जब उस शख्स को पता चला कि वो किसी लड़की से बात कर रहा है, तो उसने बेहद गलत मांग कर दी और अश्लील फोटो मांगने लगा। यह सुनकर उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां (ट्विंकल खन्ना) को जाकर सब कुछ बताया। अक्षय कुमार ने कहा कि यही वो पल था जिसने उन्हें समझाया कि साइबर क्राइम कैसे धीरे-धीरे शुरू होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बच्चे ऐसी बातों में फंस जाते हैं, जिससे ब्लैकमेलिंग और गंभीर हालात तक बन सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button