रातीबड़ के समीप स्थित ग्राम लसूडिया में 15 से 21 मई तक सप्तदिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा
इंद्र ध्वज की स्थापना हुई


भोपाल जिला अंतर्गत रातीबड़ के समीप स्थित ग्राम लसूडिया,गोँसाई, मैं दिनांक 15 मई,से, दिनांक 21 मई तक, सप्तदिवसीय, श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा के उपलक्ष में पावन,श्री जानकी नवमी की पुनीत बेला एँव अभिजीत मुहूर्त में, आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को यज्ञशाला के ईशान कोण में पंचरँग, महाध्वज,# इंद्रध्वजा,# की स्थापना वैदिक विधि विधान से ग्राम के परिक्रमा पूजन अर्चन हवन पूर्वक की गई। यज्ञाचार्य पंडित, गंगा प्रसाद आचार्य धर्माधिकारी के आचार्यत्व में, विशाल महायज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय निवासियों के सहयोग से, याज्ञिक कर्म संपन्न होगा इस अवसर पर, कथा व्यास पंडित ललित कृष्ण महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी ज्ञान गंगा श्री राम कथा,प्रवाहित, होगी। यज्ञ में अनेक यजमान जोड़े करेंगे भगवान यज्ञ नारायण का पूजन अर्चन एवं हवन, राष्ट्र, रक्षा धर्म रक्षा गौ रक्षा एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना,तथा, प्रकृति पोषण जनमानस का कल्याण की मंगल कामना से किया जाएगा श्री राम महायज्ञ, दी जाएगी आहुतियां, यज्ञादि कर्म से होती है ,सुजलवृष्टि, जिससे उपजता है धान्य, होता है प्राणियों का भरण पोषण, ऐसे दिव्य पुनीत कल्याणकारी यज्ञ एवं ज्ञान गंगा श्री राम कथा सत्संग मैं अधिक से अधिक संख्या में भक्तजन उपस्थित होकर पूर्ण लाभ करेंगे अर्जित।



