संजय कुमार तिवारी अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल में एसोसिएशन का सातवां त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न



भोपाल, अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मध्यप्रदेश परिमंडल का सातवां त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार 26 अप्रैल को आयोजित किया गया। भोपाल स्थित महाराष्ट्र समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के संबंध में चर्चा की गई। जबलपुर मंडल से पूर्व अभियंता संजय कुमार तिवारी को अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन को मध्यप्रदेश परिमंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय कुमार तिवारी ने बताया कि हमारे संगठन से देश भर में करीब 90 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी जुड़े हुए हैं। हम एसोसिएशन की पेंशन रिवीजन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे। वहीं एन के गर्ग को अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया गया है। गर्ग ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों का डीए रुका हुआ है, हम सरकार से मांग करते हैं कि रुका हुआ डीए प्रदान किया जाए। इसके अलावा बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के पेंशन का रिवीजन नहीं किया गया है, सरकार को हमारी पेंशन का रिवीजन करना चाहिए। गर्ग ने आगे कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों और अधिकारियों को वेलिडेशन एक्ट के तहत नॉन फंडिंग का प्रोवीजन नहीं है तो आगे पेंशन कैसे मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम वित्त मंत्रालय को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।




