खबरमध्य प्रदेश

प्रांतीय कुशवाहा समाज की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ

कुशवाहा समाज भवन में विद्यार्थियों के लिए आवास के साथ ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध- योगेश मान सिंह

भोपाल। राजधानी के सेकेंड स्टाप स्थित कुशवाहा समाज भवन के समीप प्रांतीय कुशवाह समाज की नई कार्यकारिणी की बैठक, शपथ समारोह और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रांतीय कुशवाह समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रांतीय कुशवाहा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और उन्हें शपथ भी दिलाई गई। प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि आज प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की गई, उन्हें शपथ दिलाई गई और 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रांतीय कुशवाह समाज द्वारा सम्मानित किया गया। योगेश मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि अभी कुशवाहा समाज भवन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 11 विद्यार्थी निवास कर रहे हैं, हम बच्चों के लिए कोचिंग भी की व्यवस्था कर रहे हैं जिसमें आईएएस आईपीएस एमपीपीएससी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाएगी। वही कार्यक्रम में शामिल हुए प्रांतीय कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं हिंदू उत्सव समिति भोपाल के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज प्रांतीय कुशवाह समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, भवन को लेकर कुछ निर्णय लिए गए और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई।  भवन को लेकर जिन्होंने सहयोग किया था उनका आभार भी व्यक्त किया गया। प्रांतीय कुशवाह समाज भोपाल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश कुशवाहा ने कहा कि आज युवा कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई ,जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ओमवती कुशवाहा और महामंत्री नारायणी कुशवाहा को नियुक्त किया गया। इसके अलावा शाका कुशवाहा को प्रांतीय कुशवाहा समाज के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button