एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के छात्रों ने किया सुप्रीम कोर्ट का भ्रमण

भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, विधार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया नई दिल्ली का अवलोकन किया साथ ही राष्ट्रपति भवन का भी भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को भारत की न्यायिक प्रणाली एवं संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था। छात्रों ने सर्वोच्च न्यायालय में विभिन्न न्यायालयों की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा की गई बहस, न्यायाधीशों की कार्यशैली तथा न्यायालय की गरिमा एवं अनुशासन को निकट से देखा। छात्रों को रजिस्ट्री, वाद सूची प्रणाली एवं जनहित याचिकाओं की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अनुभव ने उन्हें संवैधानिक विधि, दंड प्रक्रिया संहिता एवं सिविल प्रक्रिया संहिता जैसे विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने में सहायता की। इसके पश्चात छात्रों ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया जहाँ उन्होंने दरबार हॉल, अशोक हॉल तथा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का अवलोकन किया। विजिट के दौरान छात्रों को राष्ट्रपति के संवैधानिक कर्तव्यों, शक्तियों एवं संसदीय लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। भवन की स्थापत्य कला एवं ऐतिहासिक महत्व ने छात्रों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत की। छात्रों ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर एवं मेमोरियल का भी भ्रमण किया जिसमें छात्रों ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन यात्रा एवं संविधान निर्माण तक के पहलुओं को बारीकी से जाना। इस दौरान आकाश पाटिल (डायरेक्टर, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर,समाजिक एवं न्याय मंत्रालय गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ) से मुलाकात की जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके संविधान निर्माण में योगदान पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। यह विजिट प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सौम्या दुबे, करन तिवारी एवं दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे,धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी . सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button