अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा का भव्य स्वागत


अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण वर्मा जी का मध्य प्रदेश, भोपाल स्थित कार्यालय में हुए भव्य स्वागत किया गया इस सफल आयोजन के लिए लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है साथ ही
आपके नेतृत्व में अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा जन-जन तक पहुंचने का जो संकल्प लिया गया है, वह अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय है। विशेष रूप से देश के आदिवासी बंधुओं के बच्चों के लिए शिक्षा, चिकित्सा एवं गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करने की आपकी प्रतिबद्धता समाज के लिए एक नई आशा का संचार करती है। वास्तव में, यह एक सराहनीय पहल है कि उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहां वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की कमी रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमर शहीद फाउंडेशन अपने कर्तव्यनिष्ठ प्रयासों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में सफल होगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार समाज सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं इस अवसर पर अनेको समाज सेवी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


