विदेश

ईरान के विदेश मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की

पुतिन बोले, 'रूस हर संभव मदद को तैयार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की.  पुतिन ने अपनी संप्रभुता के लिए बहादुरी और वीरता से लड़ने को लेकर ईरानियों की सराहना की. पुतिन ने यह भी कहा कि मॉस्को पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति लाने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार है. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को पहुंचने से पहले अराघची ने ओमान और पाकिस्तान के नेतृत्व से बातचीत की. ईरानी विदेश मंत्री ने सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मुलाकात की और ईरान को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया.

पुतिन क्या बोले

पुतिन ने अराघची के साथ अपनी मुलाकात के दौरान कहा, ‘‘रूस पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति सुनिश्चित करने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने को तैयार है.” इस मुलाकात में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी मौजूद थे. पुतिन ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का संदेश मिला था. उन्होंने इस संदेश के लिए अराघची को उनकी ओर से आभार व्यक्त करने और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सकुशल होने के लिए शुभकामनाएं देने को कहा. ईरान के सरकारी समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, पुतिन ने अपनी संप्रभुता के लिए ‘‘वीरता और साहस” से लड़ने के लिए ईरानी अवाम की सराहना की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button