एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

युवा चिकित्सकों ने बताया अपने जीवन का लक्ष्य 

महावीर मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल।राजधानी के महावीर मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह सोमवार को रविंद्र भवन में संपन्न हुआ। चिकित्सा की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को इस अवसर पर डिग्रियां प्रदान की गई। मेहनत से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों में दीक्षांत समारोह को लेकर काफी उत्साह दिखा। दीक्षांत समारोह में शामिल डॉक्टर ऋतिक चंदेरिया, हर्ष जैन और हमजा खान ने कहा कि उनकी मेडिकल की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और आज दीक्षांत समारोह में डिग्रियां प्रदान की गईं। अब आगे पीजी की डिग्री करना  चाहते हैं। उन्होंने कहा हम आगे चलकर चिकित्सा सेवा में अपनी पहचान स्थापित करना चाहते हैं। डॉ हर्ष जैन और हमजा खान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी अस्पतालों में सेवा करने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button