खबरमध्य प्रदेश

एजेंसियों द्वारा आउट सोर्स कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश का लाभ नही देने एवं बोनस का भुगतान नही करने का कड़ा विरोध

आउट सोर्स संविदा कर्मचारियों महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्व जनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने आउट सोर्स एजेंसिया जो शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय संस्थाओं को आउट सोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराते हैं उनके द्वारा श्रम विभाग के आदेश के तहत न तो महिलाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जा रहा है न ही बोनस का भुगतान किया जा रहा है एक तरफ देश मे महिला आरक्षण की बात चल रही है दूसरी ओर एजेंसियाँ महिलाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ नही देकर महिलाओं के साथ अन्याय कर रही हैं साथ ही आउट सोर्स कर्मचारियों को वर्षों से बोनस का भुगतान नही किया जा रहा है जो की न्याय संगत नही है. अत: निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि जो एजेंसियाँ महिलाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ नही देकर उनका उस अवधि के वेतन पूरा भुगतान नही कर रही हैं तथा बोनस का भुगतान नही कर रही हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करके महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश अवधि का पूर्ण भुगतान कराया जाये साथ ही आउट सोर्स कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कराया जाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button