अध्यात्ममध्य प्रदेश

मायसिटी कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय श्री नरसिंह भगवान जी की अचल प्राण प्रतिष्ठा का द्वितीय दिवस सानंद पूर्वक सम्पन्न

मायसिटी कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय श्री नरसिंह भगवान जी की अचल प्राण प्रतिष्ठा का द्वितीय दिवस सानंद पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें आज भगवान नरसिंह जी के जल, अन्न, पत्र,पुष्प, फल, धूप,घृताधिवास के साथ ही भगवान जी के न्यास एवं सय्याधिवास का आयोजन आचार्य पंडित देवेंद्र दुबे आचार्य पंडित हरिशंकर तिवारी जी आचार्य पंडित रविकृष्ण भार्गव जी, आचार्य पंडित दीपक दुबे जी पंडित यशवंत जी, पंडित भार्गव जी सहित पांच ब्राह्मण देवताओं के द्वारा मुख्य यजमान श्री सूर्य प्रताप सिंदे एवं श्री मति आरतीअविनाश सिंदे जी के कर कमलों से कल ठीक 12 बजे अभिजित मुहूर्त में आप सभी कालोनी वासियों के कल्याणार्थ भगवान श्री हरि नरसिंह स्वरूप भोपाल में पहला मंदिर में मायसिटी कालोनी में विराजमान होने जा रहे हैं एवं गुरुवार को सुबह 9 बजे से भगवान जी का कलश यात्रा के साथ कालोनी में भ्रमण कराया जायेगा, फिर महाभिषेक के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हवन पूर्णाहुति के साथ ही ठीक 1, बजे से भंडारा महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सभी कालोनी निवासी गण सहपरिवार सादर आमंत्रित हैं, कृपया कलश यात्रा के लिए 9. बजे मंदिर प्रांगण में समस्त माताओं से निवेदन है कि आप पीले वस्त्र धारण करके आने का प्रयास करें,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button