खबरमध्य प्रदेश

नारी शक्ति वंदन पर समर्पित रहेगा, पारिवारिक सिंधी मेला का प्रथम दिन

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में आज दिनांक 2 मई को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले की शुरुआत की जा रही है। समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष यह पारिवारिक सिंधी मेला अपने 29वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मेले के प्रथम दिन नारी शक्ति वंदन पर समर्पित रहेगा, आज मेले के अंदर सभी प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की भूमिका चारों और मुख्य रूप से दिखाई देगी, दरयानी ने बताया कि महिलाएं अब केवल परिवार संभालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में सक्रिय नेतृत्व कर रही हैं, और इसी विचारधारा को आगे बड़ाते हुए समिति बार इस मेले को महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है। दरयानी ने बताया कि मेले के प्रथम दिन की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के बहिराने साहिब की ज्योत प्रज्वलित एवं सिंधी छेज के साथ की जाएगी। इसके अलावा मेले में मुंबई के कलाकार रॉक स्टार नील एवं करण खेमानी अपनी पूरी टीम के साथ पर्फ़ोमेंस करेंगे, इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले, सिंधी फन क्विज, गेम्स, पुरस्कार, स्वादिष्ट व्यंजन, रंगारंग आतिशबाजी के साथ साथ अनेक कार्यकम इस मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button