देशमध्य प्रदेश

क्रूज को डूबते देख 25 फीट ऊंचाई से कूद गया मजदूर रमजान, 4 लोगों की सुरक्षित बचाया

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बरगी डैम हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत हो गई। राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही सबसे पहले एक मजदूर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही पुल निर्माण के कार्य में लगे रहमान ने कई लोगों की जिंदगी बचाई थी। अपनी जान जोखिम में डालकर उसने यह अभियान चलाया था।

पुल निर्माण में लगे मजदूर ने बचाई जान

दरअसल, बरगी बांध में जिस स्थान पर क्रूज हादसा हुआ उसके कुछ ही दूर पर पुल का निर्माण कार्य जारी था। पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने क्रूज को डूबते हुए देखा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक मजदूर ने अपने जान की परवाह किए बिना और बिना किसी तरह के संसाधन लोगों की जान बचाने के लिए पानी में कूद गया था।

रमजान ने देखा क्रूज डूब रहा है

पश्चिम बंगाल के रहने वाले रमजान ने बताया कि उसने देखा कि क्रूज पानी में डूब रहा है। उसने लोग को बचाने के लिए तत्काल रस्सी लेकर बांध में छलांग लगा दी। उसने रस्सी लेकर लगभग 25 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। उसके बाद उसने 6 व्यक्तियों को बाहर निकाला। जिसमें से चार व्यक्ति सुरक्षित थे और दो की मौत हो गई थी।

वहीं, मौके पर मौजूद बिंद्र कुमार यादव ने बताया कि हम पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। यहां पर लगभग 35 मजदूर काम कर रहे थे। बांध में क्रूज को अनियंत्रित होता देख उसने पायलट को रूकने की आवाज लगाई थी। इसके बाद साथियों को रस्सा लाने के लिए कहा था। लेकिन पायलट नहीं माना और क्रूज को आगे लेकर गया। आगे जाते ही क्रूज पानी में डूब गया। इसके बाद उसके कुछ मजदूर साथी मदद के लिए बांध में उतरे थे।

मजदूरों ने की थी मदद

बिहार निवासी राज कुमार तथा गोरखपुर निवासी शिवनाथ ने बताया कि वह क्रूज तक पहुंचते उसके पहले वह डूब गया था। कुछ यात्री क्रूज डूबने से पहले बांध में गिर गये थे। उन्होने अपने साथियों के सहयोग से किसी तहत यात्रियों को बाहर निकाला।

  • बरगी डैम हादसे में मददगार बना था मजदूर रमजान
  • पश्चिम बंगाल का रहने वाला है रमजान
  • बरगी डैम में क्रूज को डूबते हुए देखा था
  • लोगों को बचाने के लिए लगाई थी छलांग

 

गुरुवार को हुआ था हादसा

जबलपुर में गुरुवार को हादसा हुआ था। तेज आंधी और तूफान के कारण एक क्रूज बांध में डूब गया था। हादसे के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। इस हादसे में 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 9 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button