

चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, असम और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ बड़ी जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है। पुडुचेरी में भी एनडीए ने बाजी मारी है। इस तरह से पांच राज्यों के चुनावी रण में बीजेपी ने एक बार सभी चौंका दिया।
तृणमूल का चुनाव बाद हिंसा का आरोप, पार्टी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़; बीजेपी ने किया खंडन
पश्चिम बंगाल में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता राज्य में अपनी शानदार जीत का जश्न मनाते दिखे।
पुलिस ने बताया कि कोलकाता के टॉलीगंज और कस्बा के अलावा बारुईपुर, कमरहटी, बारानगर उपनगरों में तथा बहरामपुर एवं हावड़ा जिलों में सोमवार दोपहर से ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में भीड़ ने तोड़फोड़ की। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि तोड़फोड़ और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी का कोई कार्यकर्ता तोड़फोड़ में शामिल था। उन्होंने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस के भीतर के प्रतिद्वंद्वी गुटों का काम हो सकता है जो चुनाव परिणामों के बाद पार्टी नेताओं के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
बंगाल में बीजेपी ने जीती 206 सीटें, टीएमसी के खाते में 81
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत, ममता भी नहीं बचा सकीं अपनी सीट
विजय के पिता का बयान और कांग्रेस की तमिलनाडु सरकार में साथ आने की संभावना
विजय के पिता चंद्रशेखर के कांग्रेस को उसका खोया स्थान दिलाने के लिए ऑफर तो दे दिया पर सीटों का गणित क्या कहता है,ये भी समझिए. 4 मई को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे विजय की टीवीके के पक्ष में हैं. हालांकि विजय की पार्टी बहुमत से दूर है. उसे 108 सीटें जीतने के बाद भी 118 के पार जाने के लिए किसी एक पार्टी से गठबंधन करना होगा. डीएमके के साथ वो जाएगी नहीं क्योंकि उसी के खिलाफ उपजे गु्स्से को ढाल बनाकर पार्टी सत्ता में आई है. विजय के पिता का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आते हैं. मौजूदा नंबर्स देखें तो चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, तमलिनाडु में डीएमके के पास 59 सीटें आईं हैं और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं. कल को कांग्रेस टीवीके के साथ आ जाए तो ये आंकड़ा बढ़कर 113 हो जाएगा, बहुमत से 5 कम. ऐसे में पीएमके, आईयूएल जैसी पार्टियों के साथ बात करनी पड़ेगी जिन्हें इस चुनाव 4 और 2 सीट ही मिली हैं.



