खबरखेलमध्य प्रदेश

13 से 16 मई को रियाज कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आयोजन

बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब ज़िया हाउस कोहे फिज़ा भोपाल के संचालक और संस्थापक शाहबाज़ कौसर एवं सुफियान अली ने प्रेस वार्ता में बताया कि बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा लगातार जारी खेलों की श्रृंखला में एक और चार दिवसीय 13 से 16 मई 2026 को रियाज्ज कौसर मेमौरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर कौसर रहेंगे। वह खिलाड़ियो पुरस्कृत करेंगे। इस मैच का फइनल दिनांक 16 मई 2026 को होगा इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से लगभग 28 से 32 टीमों के भाग लेने की संभावना है, इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 45000 रू. एवं उपविजेता (रनरअप) टीम को राशि 21000 रू. दोनो टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैनऑफ द मैच एवं प्लेयल ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट फील्डर अवॉर्ड से भी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button