खबरमध्य प्रदेश
शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय निजी संस्थाओं की सेवाओं एवं राजनितिक नियुक्तियों में महिला आरक्षण का प्रावधान किया जाये
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि वर्तमान मे महिलाएँ हर क्षेत्र मे आगे है और देश के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं सरकार भी महिलों के हितों के प्रति जागरूक है साथ ही निर्वाचन के क्षेत्र मे 33% आरक्षण देने जा रही है ऐसे मे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की शासकीय विभागों अर्द्ध शासकीय एवं निजी संस्थाओं की सेवाओं मे महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाना अति आवश्यक है. अत: निगम मंडलो के वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि शासकीयअर्द्ध शासकीय निजी संस्थाओं की सेवाओं मे एवं राजनीति नियुक्तियों मे महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाये ताकि महिलाएँ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें.



