मध्य प्रदेश

नगर निगम भोपाल में तत्काल वेतन का भुगतान किया जाए अन्यथा कलम एवं काम बंद आंदोलन होगा

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपक्रम के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं एम्प्लाइज फेडरेशन के
संयोजक अनिल बाजपेई नगर निगम कर्मचारी नेता सुरसरी पटेल ने निगम के नियमित कर्मचारियों को वेतन भुगतान नही करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया की एक ओर नये भवन के उदघाटन मे लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर नियमित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नही किया जा रहा है जिसकी वजह से कर्मचारियों मे भारी असंतोष व्याप्त है जनगणना मे लगे कर्मचारियों का कहना है की अगर तत्काल वेतन का भुगतान नही किया गया तो कलम बंद काम् बंद आंदोलन करेंगे. अत; निगम मंडल के वरिष्ठ कर्म चारी नेता अरुण वर्मा अनिल बाजपेई सुर सरी पटेल ने नगर निगम प्रशासन से अनुरोध किया है कर्मचारियो को तत्काल वेतन का भुगतान किया जाए अन्यथा कलम बंद काम बंद आंदोलन करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button