खबरदेशमनोरंजन

राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज करने के बाद टीवीके ने सरकार गठन के लिए समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है. कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और वीसीके सहित द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सहयोगी दलों ने टीवीके को समर्थन दे दिया है. टीवीके ने चुनाव में 108 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, हालांकि वह बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछे थी. 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि अन्य तीन दलों के पास दो-दो विधायक हैं.

वीसीके ने विजय की टीवीके को बिना शर्त समर्थन दिया है, जिससे अभिनेता‑राजनेता के सामने सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है. वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके 118 के ‘जादुई आंकड़े’ तक पहुंच गई है. इसके बाद विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. सूत्रों के अनुसार विजय कल CM पद की शपथ ले सकते हैं. अब चेन्नई में जश्न जैसा माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button