खबरमध्य प्रदेश

भोपाल एवं प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों से प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं प्रारंभ करने आरएफपी जारी करना तथा वित्तीय प्रोत्साहन स्वागत योग्य कदम

मध्यप्रदेश शासन द्वारा शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटर्स को भोपाल एवं प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों से प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं प्रारंभ करने हेतु आरएफपी जारी करना तथा वित्तीय प्रोत्साहन स्वागत योग्य कदम है। यह निर्णय भोपाल और मध्यप्रदेश की एयर-कनेक्टिविटी को नई दिशा दे सकता है। राजा भोज विमानतल सलाहकार समिति की बैठकों में नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और यात्रियों से लगातार यह सुझाव प्राप्त हुए हैं कि भोपाल से चेन्नई, कोलकाता, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून, केरल और अन्य प्रमुख शहरों के लिए बेहतर उड़ान सेवाएं आवश्यक हैं। शासन द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल से एयरलाइंस को भोपाल जैसे संभावनाशील केंद्र से जुड़ने का ठोस आधार मिलेगा। राजधानी भोपाल मध्य भारत का स्वाभाविक कनेक्टिविटी सेंटर है। बेहतर उड़ान सेवाएं पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा, मेडिकल यात्रा, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और नॉलेज एंड एआई सिटी की संभावनाओं को गति देंगी। एयरलाइंस इस अवसर को गंभीरता से लें। राजा भोज विमानतल अब मध्य भारत की नई उड़ान का प्रमुख द्वार बन सकता है।

— मनोज मीक
सदस्य, भोपाल विमानतल सलाहकार समिति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button