खबरमध्य प्रदेश

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों ने 40 वर्ष पुराने 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का किया इन-हाउस क्रियाकल्प, इंदौर सिवनी में पुनः हुआ क्रियाशील

भोपाल । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) इंदौर के इंजीनियरों ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए लगभग 40 वर्ष पुराने 132/33 के वी के 40 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक इन-हाउस रिकंडिशनिंग (क्रियाकल्प) कर उसे पुनः क्रियाशील बना दिया है। रिकंडिशनिंग के उपरांत इस ट्रांसफार्मर को इंदौर के 132 के वी सब स्टेशन इंदौर सिवनी में स्थापित कर पुनः ऊर्जीकृत किया गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिली है।

*ऊर्जा मंत्री ने की सराहना-

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर इंजीनियरों की सराहना करते हुए कहा कि एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों द्वारा साइट पर ही सीमित संसाधनों में इस जटिल तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करना उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का प्रमाण है।इस तरह के प्रयास प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

अधीक्षण अभियंता जयेश चोपड़ा के
नेतृत्व में इंदौर टीम को मिली है सफलता

इस पुराने ट्रांसफार्मर को पुनः रिकंडीशन कर ऊर्जीकृत करने में इंदौर के अधीक्षण अभियंता जयेश चोपड़ा का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने इंदौर की टीम के साथ मिलकर उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए इस चुनौती पूर्ण कार्य को अंजाम दिया।
इस पहल से मालवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button