खबरमध्य प्रदेश

विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी में संस्कारों की गूंज!

विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी में संस्कारों की गूंज! गायत्री प्रज्ञा पीठ में बीते 16 मई से चल रहे 10 दिवसीय बाल संस्कार शाला सत्र **’गुरुकुलम’** का आज भव्य समापन हो गया। मुख्य अतिथि लायन अरुण कुमार सोनी लायंस पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, प्रमुख ट्रस्टी मुकेश श्रीवास्तव और वरिष्ठ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस समापन समारोह में बच्चों ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई देखता रह गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गाए गए सुरीले वैदिक मंत्रों और ढपली वादन के साथ राममय भजनों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि **लायन अरुण कुमार सोनी लायंस पूर्व अध्यक्ष** ने जोर देकर कहा कि:
> “भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना ही देश की सच्ची सेवा है और ऐसे शिविर ही हमारे स्वर्णिम भविष्य की नींव रखते हैं।”
बच्चों को विदिशा के गौरवशाली इतिहास और पौराणिक स्थानों की ज्ञानवर्धक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी सहभागी बच्चों को प्रमाण पत्र, गायत्री चालीसा और युग साहित्य भेंट किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
डॉ. लोकेश्वरी नेमा ने घोषणा की है कि बच्चों में संस्कारों का यह क्रम अब रुकेगा नहीं। यह संस्कार शाला अब हर रविवार सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक नियमित रूप से लगाई जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा प्रभाग प्रभारी सौरभ गुप्ता ने एवं आभार व्यक्त प्रमुख ट्रस्टी मुकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button