खबरछत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता एवं प्रोड्यूसर  मंजू गौतम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

आदिवासी जीवन पर आधारित फिल्म “लमछना” और बढ़ती महंगाई सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विशेष चर्चा

रायपुर/भोपाल। अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता एवं प्रोड्यूसर श्रीमती मंजू गौतम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय से सौजन्य भेंट कर देश और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान बढ़ती महंगाई, आमजन की समस्याओं, राष्ट्र निर्माण तथा भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर गंभीर संवाद हुआ।

इस दौरान श्रीमती मंजू गौतम ने अपनी आगामी फिल्म “लमछना” को लेकर भी मुख्यमंत्री से विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आदिवासी जीवन, उनकी संस्कृति, परंपराओं और संघर्षों पर आधारित है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों और वहां के जनजीवन को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा, जिससे देशभर के लोगों को आदिवासी समाज की वास्तविक संस्कृति और जीवनशैली को समझने का अवसर मिलेगा।

श्रीमती मंजू गौतम ने मुख्यमंत्री के समक्ष सामाजिक जागरूकता, भारतीय संस्कृति और सकारात्मक सिनेमा की भूमिका को लेकर अपने विचार भी रखे। उन्होंने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का सशक्त साधन भी हैं।

गौरतलब है कि श्रीमती मंजू गौतम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैं तथा लंबे समय से फिल्म निर्माण और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मंजू गौतम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सिनेमा समाज को जागरूक करने और नई सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आदिवासी संस्कृति पर आधारित फिल्म “लमछना” की सराहना करते हुए इसके सफल निर्माण और प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button