खबरमध्य प्रदेश

श्री भृगु (भार्गव ब्राह्मण) समाज मध्यप्रदेश द्वारा अखिलेश भार्गव को उपाध्यक्ष जिला भोपाल नियुक्त किया गया

भोपाल। श्री भृगु (भार्गव ब्राह्मण) समाज मध्यप्रदेश द्वारा समाज के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य अखिलेश भार्गव को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार उन्हें उपाध्यक्ष जिला भोपाल (म.प्र.) पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं पारमार्थिक कार्यों में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए की गई है। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अखिलेश भार्गव समाज के संगठन विस्तार, आजीवन सदस्यता अभियान एवं सामाजिक समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे तहसील, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर समाज के बंधुओं के बीच समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।
यह नियुक्ति अधिसूचना श्री भृगु (भार्गव ब्राह्मण) समाज म.प्र. के प्रदेश महासचिव डॉ. अनिल भार्गव (वायु) द्वारा जारी की गई। समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने अखिलेश भार्गव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button